लंदन । भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम यहां एक जुलाई (बुधवार) से पांच मेचों की टी20 सीरीज के लिए उतरेगी। इसके बाद तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का पहला मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। यह पांच मैचों की टी20 सीरीज इंग्लैंड के विभिन्न प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों पर खेली जाएगी, जिससे दर्शकों को अलग-अलग शहरों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। सीरीज का पूरा कार्यक्रम, स्थल और समय (भारतीय समयानुसार) इस प्रकार है:
भारतीय 20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के पास जबकि उपकप्तानी तिलक वर्मा के पास रहेगी। टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाजों के साथ-साथ अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव जैसे कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह तेज आक्रमण संभालेंगे, वहीं रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे। टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। टीम में रेहान अहमद, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड जैसे मजबूत खिलाड़ी शामिल हैं।
सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है :
पहला टी20: 1 जुलाई, रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट (रात 10:00 बजे)
दूसरा टी20: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर (शाम 7:00 बजे)
तीसरा टी20: ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम (रात 10:00 बजे)
चौथा टी20: काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल (रात 10:00 बजे)
पांचवां टी20: रोज़ बाउल, साउथैम्पटन (शाम 7:00 बजे)!
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


