रांची । राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम छह बजे से इंडिया गठबंधन की मीटिंग हुई। बैठक में कुल 54 विधायक मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो संवैधानिक पद पर होने की वजह से बैठक में नहीं आये। वहीं माले विधायक अरुप चटर्जी ने निजी कारणों की पूर्व में ही सूचना दे थी। मीटिंग में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने समक्ष सभी विधायकों को वोटिंग की ट्रेनिंग दी। डमी मतपत्र भी लाया गया।
इस खबर को भी पढ़ें-झारखंड रास चुनाव : होटल रेडिसन ब्लू में ठहरेंगे एनडीए के विधायक
जिसे विधायकों को दिखाकर बताया गया कि कहां और कैसे वोट करनी है। इसके बाद मॉक पोलिंग करायी गयी। जिसमें 29 वोट झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम को और 27 वोट कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को मिले। रविंद्र महतो व अरुप चटर्जी ने अपना वोट फोन के जरिये दिया। इस तरह इंडिया गठबंधन के कुल 56 वोट पड़े। बताया गया कि चुनाव के दिन झामुमो प्रत्याशी को 28 व कांग्रेस प्रत्याशी को 28 वोट मिलेंगे। जीत के लिए 28 वोट की ही जरूरत है. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी विधायकों को एकजुट रहने का संदेश दिया और स्पष्ट कहा कि सभी विधायक गठबंधन के प्रत्याशी को ही वोट करें ।दोनों की जीत सुनिश्चित करनी है। बैठक में कांग्रेस के प्रभारी के राजू, अजय शर्मा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन, अखिलेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत सभी विधायक उपस्थित थे। वहीं राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव समेत सभी विधायक भी उपस्थित थे।
इस खबर को भी पढ़ें-झामुमो ने फैलायी सनसनी, कहा-56 नहीं 61 विधायको का है समर्थन
इस खबर को भी पढ़ें-रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत पांच लोग गिरफ्तार


