संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र के सोनाजोरी कुम्हार टोला गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में उपचार के लिए लाया गया. जहां डॉ. ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल 45 वर्षीय नरेश पंडित और 40 वर्षीया उसकी पत्नी रेणुका देवी को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया.घटना में शेष घायलों में 70 वर्षीय पान किष्टू पंडित,50 वर्षीय तिलेश्वर पंडित, 60 वर्षीय जोगिन पंडित,18 वर्षीय माला देवी, 56 वर्षीय राजू पंडित, और तूला देवी का प्राथमिक उपचार किया गया.हालांकि गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय नरेश पंडित को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई.
क्या है मामला-
साहिबगंज – मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपने घर के पास गीला बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा रखा था. जिससे पानी नीचे गिरकर पीड़ित के घर के दरवाजे से होकर बह रहा था. जिसका विरोध बीते दिन सुबह मृतक के घर के महिला सदस्यों द्वारा किया गया था. इस क्रम में दोनों परिवार के महिलाओं के कहासुनी हुई थी.इसी बात के लिए मृतक नरेश पंडित व अन्य आरोपियों के घर मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे. इसी क्रम में बात बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गया इस दौरान आरोपियों ने ट्रैक्टर का रड,सब्बल, लाठी,छड़, टांगी लेकर हमला कर दिया.
क्या हुई कार्रवाई
साहिबगंज – घटना की सूचना मिलते ही बरहेट थाना पुलिस ने मृतक के चाचा राजू पंडित के आवेदन पर थाना कांड संख्या 15 /26 दर्ज कर लिया साथ ही घटना में शामिल मुख्य आरोपी नीलकंठ पंडित, गोविंद पंडित, गणेश पंडित,धरनी पंडित, उर्मिला देवी एवं सुलेन देवी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य नामजद आरोपियों लखिंदर पंडित, फुलेश्वर पंडित, अष्टमी देवी, पुतुल देवी एवं रेखा देवी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है. पुलिस ने इलाज में ले जाने के दौरान 45 वर्षीय नरेश पंडित की मौत हो जाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया है.मामले में पुलिस गंभीरता से छानबीन में जुटी हुई है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


