देवघर संताल एक्सप्रेस :-भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) द्वारा वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित नेशनल कम्युनिटी सर्विस अवार्ड देवघर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सिकंदर सिंह (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन) को प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. सिंह को पिछले 28 वर्षों से चिकित्सा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने टीबी उन्मूलन, एचआईवी/एड्स नियंत्रण और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, निःशुल्क एवं रियायती चिकित्सा सेवा तथा स्वच्छता व पोषण के प्रति जनजागरूकता अभियान भी चलाते रहे हैं। उनके सम्मान से देवघर सहित पूरे संथाल परगना क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए डॉ. सिंह को बधाई दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


