हर पर्व-त्योहार पर विक्रेता को उपहार व इंसेंटिव का लालच
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- साहिबगंज जिले में अवैध लॉटरी का खेल बेरोकटोक जारी है. लॉटरी माफिया लुभावना ऑफर से आम लोगों की जेब पर डाका डाल उनकी गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं. लॉटरी माफिया लुभावना ऑफर से से संबंधित कुछ पर्ची संताल एक्सप्रेस अखबार को हाथ लगी है.लॉटरी माफियाओं ने अवैध लॉटरी की अधिक बिक्री के लिए विजेता,सेलर स्टॉकिस्ट व सब स्टॉकिस्ट को हर पर्व-त्योहार पर उपहार व इन्स्टेंसिव का लालच दे रहे हैं. इसी लालच के आधार पर स्टॉकिस्ट व सब स्टॉकिस्ट साहिबगंज में ज्यादा से ज्यादा सेलर बना रहे हैं. वहीं सेलर भी आकर्षक उपहार व इंटेंसिव के चक्कर में आम लोगों को लॉटरी के मकड़जाल में फांसा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार रक्षा बंधन पर लॉटरी माफियाओं के हेड ऑफिस से दिनांक 17-08-2026 से 13-09-2026 तक के लिए उपहार योजना लंच किया गया था.जिसमें प्रथम प्राइज लगने पर 06,07 व 14 रुपये की लॉटरी पर लॉटरी माफियाओं ने उपहार व इंटेंसिव का लालच दिया.जिसमे 14 रूपये के लॉटरी टिकट पर विजेता को एक लाख, सेलर को एक लाख, स्टॉकिस्ट को एक लाख, सब स्टॉकिस्ट को 50 हजार, 7 रुपये के टिकट पर विजेता को 50 हजार, सेलर को 50 हजार, स्टॉकिस्ट को 50 हजार व सब स्टॉकिस्ट को 25 हजार एवं 6 रुपये की लॉटरी पर विजेता को 50 हजार, सेलर को 50 हजार, स्टॉकिस्ट को 50 हजार व सब स्टॉकिस्ट को 25 हजार का आकषर्क ऑफर दिया गया था.
लॉटरी कारोबारी के बढ़ाया लॉटरी रेट,प्राइज व बोनस भी बढ़ाया
साहिबगंज -अवैध लॉटरी के कारोबारी ने लॉटरी की बिक्री बढ़ाने व अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से हाल में ही लॉटरी का रेट बढ़ाया है.लॉटरी के कारोबार से जुड़े व्यक्ति ने बताया कि पहले जो 5 सेम का लॉटरी 60 रूपया में मिलता था उसका रेट 70 रूपया कर दिया गया है.उसमे प्रथम प्राइज 1.50 लाख,बोनस 17 हजार, द्वितीय प्राइज 1.25 लाख बोनस14.500 रुपया, तृतीय प्राइज 11 हजार, बोनस 13 सौ रूपया, चतुर्थ प्राइज 4 हजार,बोनस 9 सौ रूपया , गारंटी 16 सौ रूपया,बोनस 450 रूपया दिया जा रहा है.इसी प्राइज के लोभ में पड़कर मजदूर ,युवा पीढ़ी सहित अन्य लोग अपनी गाढ़ी कमाई इन कागज के टुकड़ों में बर्बाद कर रहे हैं.
जारी…….


