संताल एक्सप्रेस
अमित सिंह
साहिबगंज –अगर आप आंख बंद कर सील पैक पानी की बोतल पर विश्वास कर पानी पी रहे है तो आप सावधान हो जाइए.ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि बाजारों में कई ब्रांडों का सील पैक पानी की बोतल उपलब्ध है.लेकिन शुद्धता व सभी सुरक्षा मानको को ध्यान में नही रखकर सील पैक पानी बेच रही कंपनियों ने लोगो के जीवन से खिलवाड़ कर रही है.बाजारों में इन दिनों सील पैक पानी की किन्ही बोतलों में चिटियां तो किसी बोतल में कचड़ा निकलने का मामला प्रकाश में आया है.मामला साहिबगंज नगर का है.एक दुकान से खरीदे गये एक्वा पिनो कंपनी की
आधा लीटर के दो सील पैक बोतलों के अंदर सैकड़ो चींटियां व गंदगी मिला.जबकि उक्त सील बंद पानी की बोलत पर उत्पाद तिथि 05-02-2026 एवं इस्पायर तिथि 04-08-2026 अंकित है. सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर कंपनी में पानी बोतल में भरने,बोतल को सील करने,बोतल की पैकिंग करने के समय गुणवत्ता व सुरक्षा मानको की जांच संबंधी कंपनी के द्वारा नही की जाती है.अगर जांच की जाती है तो फिर ऐसी भारी लापरवाही क्यो सामने आई.क्या सील पैक पानी बेचने वाले कंपनियों को सिर्फ पानी बेच कर पैसा कमाने से मतलब है.ना कि ग्राहकों की सेहत है.
कंपनी ने दी सफाई…….
इस संबंध में पानी बेचने वाली एक्वा पिनो कंपनी के टाॅल फ्री नम्बर पर फोन पर इस मामले की जानकारी दी गई तो कंपनी के रमन कुमार वर्मा ने पहले तो ऐसा होने से इन्कार किया.बाद में कहा कि सील लुज रह जाने से ऐसा हुआ होगा.जब बताया गया कि एक नही दो बोतल में ऐसा मामला है.तो उन्होंने कहा कि आप दोनो बोतल लौटा दे आपको दुसरा बोतल हम दे देंगे.


