देवघर संताल एक्सप्रेस:– सेंट फ्रांसिस स्कूल, बी. देवघर ने ICSE (2025-26) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। स्कूल के कुल 70 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी 70 छात्र सफल घोषित हुए हैं। इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है। ह्यूमैनिटीज संकाय में अनुष्का ने 98% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुप्रिया भारती (97%) दूसरे और संजना गुप्ता (96.75%) तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा ईशा साह, श्रेयसी मिश्रा और आकांक्षा सिंह सहित कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कॉमर्स संकाय में पूर्वी ड्रोलिया ने 96% अंक के साथ टॉप किया। वहीं अक्षत राज (93.5%), श्रेधी गुप्ता (92.75%) और शिप्रा गुप्ता (91.25%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। साइंस संकाय में रुचि कुमारी ने 97% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशी गुप्ता (96.75%) और प्रिया कुमारी (94.5%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


