मुंबई । एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी भावुक पोस्ट्स और वीडियो के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। अपने लेटेस्ट पोस्ट में पराग ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शेफाली की याद में पेड़ लगाते दिखते हैं। वीडियो में उनका डॉग सिंबा भी नजर आता है। पराग ने लिखा, “परी (शेफाली) को नेचर से प्यार था और वह उस प्यार को वापस देना चाहती थीं। यह पहला कदम है प्यार लौटाने का, पेड़ लगाना।” इस वीडियो पर कई लोगों ने भावुक कमेंट किए। किसी ने लिखा, “आपकी परी यह देखकर बहुत खुश होगी” तो किसी ने कहा कि “शेफाली बहुत किस्मतवाली थीं कि उन्हें आप जैसा पति मिला।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “निगेटिव लोग दूर रहें, एक अच्छा पति खुद को ठीक करने की कोशिश कर रहा है।” शेफाली और पराग टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल रहे हैं। इस भावुक पोस्ट के जरिए पराग ने ना सिर्फ अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि दी बल्कि पर्यावरण के प्रति भी एक सुंदर संदेश दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


