दुमका । सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। दुमका जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस भवन से लेकर समाहरणालय तक एक विशाल आक्रोश जुलूस निकाला।
यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया गया, जिन पर भाजपा के पक्ष में काम करने, नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के निर्देश पर कथित तौर पर वोट चोरी करने और एसआईआर में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पूर्व के चुनाव आयुक्तों के बयानों और लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इस विषय की सत्यता प्रमाणित होने के बाद ज्ञानेश कुमार को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस विशाल जुलूस में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्यामल किशोर सिंह, प्रदेश कांग्रेस के सचिव अरबी खातून, डॉ संजय सेबेस्टियन मरांडी, महेश राम चंद्रवंशी और संजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इनके साथ ही जिला उपाध्यक्ष मनोज अंबष्ट, प्रेम कुमार साह, अरविन्द कुमार, महबूब आलम, शहरोज शेख और टिंकू अली इमाम ने भी मार्च का नेतृत्व किया।
कार्यक्रम में मजीद अंसारी, मतीन अंसारी, सागेन टुडू, राजीव जयसवाल, सत्यनारायण यादव, रोहित रंजन, अशोक यादव, श्याम सुंदर भगत, तोबीयस मुर्मू, सुनील हेंब्रम, सुनील किस्कू, पोलुस मुर्मू, विलियम टुडू, कुंदन यादव, विवेक मंडल, खुर्शीद आलम, मानू खान, राजेश्वर किस्कू, सुबोध मंडल, नगमा खातून, गीता हेंब्रम, प्रीतम मंडल, मो. अनवर, विजय मरांडी, शेख रियाज, दीपक यादव, धनी राम बास्की, मिट्ठू यादव, कन्हाई रजक, रूपेश सिंह, पुतिलाल टुडू, अंजन कुमार दास, इनोसेंट टुडू, अजय कुमार वैद्य, रोहित कुमार द्रवे, कालीदास हेंब्रम, भोता हेंब्रम, चेतन हेंब्रम, जोएल टुडू, अविनाश टुडू, राजेंद्र मुर्मू, मार्शीलाल मुर्मू, जगन्नाथ मुर्मू, नरेश मरांडी और सैकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने और आरोपी आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


