नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने हाल ही में अपनी विंटर वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो फैंस के बीच वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ झलकती है। ऋतिक सबा को बाहों में थामे प्यार भरी नजरों से देखते नजर आए, जबकि सबा भी मुस्कुराते हुए उनके करीब दिखीं। कपल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “सर्दियों में घूमने से बेहतर कुछ भी नहीं!!” जिसके बाद सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। चार साल से रिलेशनशिप में रहे ऋतिक और सबा की जोड़ी फैंस की फेवरेट बन चुकी है। दोनों की मुलाकात साल 2020 में हुई थी और तभी से वे अक्सर साथ में इवेंट्स, पार्टियों और वेकेशंस में स्पॉट किए जाते हैं। उनकी हालिया तस्वीरों ने फिर साबित कर दिया कि दोनों के बीच का बंधन और मजबूत होता जा रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन हाल ही में फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए, जिसमें कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी थे। वहीं, सबा आजाद इन दिनों अपने म्यूजिक बैंड और इंडिपेंडेंट फिल्म प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। दोनों की यह जोड़ी सर्दियों के इस मौसम में बॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल्स में से एक बन चुकी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


