संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल-राजमहल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से नानी व नात गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे आनन-फानन में राहगीरों एवं परिजनों द्वारा राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला का हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. हायर सेंटर ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई. मिली जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पियारपुर के आरिफ शेख उम्र 30 वर्ष और उनके नानी हवालन बीबी उम्र 50 वर्ष उधवा से अपने घर मोटरसाइकिल से वापस जा रहा था. तभी आकुनबन्ना, नाशघाट के पास एक मिट्टी लोड ट्रैक्टर ने बाइक समेत दोनों को रौंद दिया.
जिसमें हवालन बीबी का दोनों पैर घुटना के पास से कट गया. एवं बाएं हाथ का उंगली पूरी तरह से फैक्चर हो गया. कुछ समय के लिए वह स्थिति भयावाह बन गया था. और लोगों में अफरा तफरी मच गया. वहीं राहगीर एवं परिजनों द्वारा आनन-फानन में तुरंत राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां मौके पर चिकित्सक डॉ सौरभ कुमार के द्वारा प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. हायर सेंटर ले जाने के क्रम में बोरियों के पास महिला दम तोड़ दी. वहीं घायल आरिफ शेख ने बताया कि हम लोग उधर से अपने घर जा रहे थे.
इसी समय आकुनबन्ना , नाशघाट के पास एक मिट्टी लोड ट्रैक्टर पूरी तरह बाएं तरफ मुड़कर मार दिया. जिसमें मेरी बाइक फंसकर ट्रैक्टर के नीचे मेरी नानी चली गयी .हमारे वहां ट्रैक्टर तेज रफ्तार व अनियंत्रित होकर चलती हैं. वही घटना की सूचना पाकर राजमहल थाना के एसआई ओमप्रकाश चौहान दल बल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. एवं मामले को लेकर राधानगर थाना पुलिस जांच में जुटी है.


