संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। पारंपरिक आदिवासी पर्व सोहराय के अवसर पर जिला मुख्यालय में सोहराय कार्निवल का भव्य आयोजन किया गया। कार्निवल सिदो–कान्हू पार्क से प्रारंभ होकर कृषि उत्पादन बाजार समिति, पाकुड़ तक निकाला गया। कार्निवल में पारंपरिक वेशभूषा, मांदर की थाप, लोकनृत्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
जिसमें उपायुक्त मनीष कुमार, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी आदि प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सोहराय पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्निवल के दौरान उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से पूरा क्षेत्र सराबोर रहा। आयोजन ने जनसामान्य के बीच सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के साथ-साथ पारंपरिक विरासत के प्रति गर्व की भावना को और सुदृढ़ किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


