गोड्डा-आईसीएससी बोर्ड द्वारा गुरुवार को कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें गोड्डा जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खासकर कक्षा 10वीं में माउंट असीसी स्कूल, पोड़ैयाहाट के छात्र अंकित कुमार ने जिले में टॉप कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
अंकित कुमार ने कुल 497 अंक प्राप्त करते हुए 99.4 प्रतिशत हासिल किया, जो जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उनके विषयवार अंक भी बेहद प्रभावशाली रहे। अंग्रेजी में 100, हिंदी में 98, एचसीजी में 99, विज्ञान में 100 तथा कंप्यूटर में 100 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।
अंकित की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद उनकी माँ ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


