देवघर संताल एक्सप्रेस:- अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देवघर गायत्री परिवार साधक सदस्यों तथा श्रद्धालुओं ने देवघर – जसीडीह मुख्य मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम में श्रावण पूर्णिमा के पावन दिवस पर पंडित राजकिशोर के मार्गदर्शन में सामूहिक शिवाभिषेक तथा नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भाग लिया।शिव परिवार का आवाहन, पूजन के साथ वैदिक विधि – विधान से महाभिषेक स्नान संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक देवघर उमाकान्त राय ने बताया कि श्रवण नक्षत्रयुक्त श्रावणी पूर्णिमा को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग,यायीजययोग के साथ शिव के परम प्रिय दिवस सोमवार का सुसंयोग हो जाने से इस दिन का आध्यात्मिक महत्व अमृत तुल्य हो गया है।शिव के महामृत्युंजय स्वरूप से ही साधक अकाल मृत्यु से दीर्घायु जीवन की ओर अग्रसर होता है। शास्त्र कहता है – शिवो भूत्वा शिवं यजेत, अर्थात शिव बनकर शिव की पूजा करो।शिव का अर्थ है – कल्याण।इसी भावना के साथ शिवाभिषेक के पश्चात गायत्री शक्तिपीठ के यज्ञशाला में प्रज्वलित नौ कुण्डीय यज्ञ वेदी में साधकों ने साक्षात अग्निदेव को आत्मकल्याण, विश्व-कल्याण, दीर्घायु जीवन तथा सुख शांति समृद्धि की कामना से गायत्री महामंत्र,मृत्युंजय महामंत्र, महाकाल गायत्री मंत्र,महाशक्ति गायत्री मंत्र से अपनी अपनी आहूतियां समर्पित की। बहनों ने यज्ञस्थल पर ही अग्नि की साक्षी में भाईयों की कलाई में रक्षाबंधन कर भाई – बहन के अटूट संबंध को जीवंत किया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य ट्रस्टी महेंद्र प्रसाद यादव, जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय, उदय शंकर सिंह, संतोष कुमार सिंह,जगन्नाथ महतो, बबिता सिंह, कंचन,नीलू सिंह, निशा कुमारी, कांति देवी आदि सक्रिय रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


