संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-भारतीय जनता पार्टी को साहिबगंज जिले में नया नेतृत्व मिल गया है. भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं युवा कार्यकर्ता गौतम यादव को निर्विरोध रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चुना गया.उनके चयन पर जिले के कई वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है. उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा.मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र तथा पूर्व विधायक अनंत ओझा के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा युवाओं को राजनीति में आगे आने का जो आह्वान किया गया था.उसी का परिणाम है कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने एक युवा कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है.ज्ञात हो कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा साहिबगंज जिला अध्यक्ष चयन हेतु नौ जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था.निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को जिला महामंत्री गौतम यादव ने जिला भाजपा कार्यालय में चुनाव अधिकारी संजीव जजवाड़े के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया.जिला अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन होने के कारण नौ जनवरी को उन्हें निर्विरोध भाजपा साहिबगंज जिला अध्यक्ष घोषित किया गया.इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष बी चौधरी के नेतृत्व में जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौतम यादव का भव्य स्वागत किया गया.वही भाजपा नेता प्रेमनाल मंडल उर्फ मंटा मंडल ने कहा कि युवा गौतम यादव के रूप में भाजपा साहिबगंज जिला को ऊर्जावान नेतृत्व मिला है और उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा.नगर अध्यक्ष बी चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा आने वाले नगर निकाय चुनाव सहित सभी आगामी चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे.
उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गौतम यादव इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री, भाजपा जिला मंत्री एवं भाजपा जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर संगठनात्मक दायित्व निभा चुके हैं.उन्होंने कहा कि पार्टी को जिला से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. राज्य सरकार की विफलताओं और जिले की आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा.कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव,जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, प्रदीप अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा,राजेश मंडल,गरिमा साह,धर्मेन्द्र मंडल,ललिता पासवान,चौकीदार हांसदा,मनोज यादव,प्रेमलाल मंडल उर्फ़ मंटा मंडल,चांदनी देवी,जयप्रकाश सिन्हा,शिव शंकर यादव,सलखू सोरेन सहित जिले के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


