रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को झारखंड विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मन्नान मल्लिक लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे।
उन्होंने झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की समस्याओं और आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य किया। उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है। अध्यक्ष झारखण्ड विधान सभा रबीन्द्र नाथ महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके निधन पर शोक प्रकट किए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मन्नान मलिक जी ने लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर झारखंड, और खासकर धनबाद के लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाया। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति दे तथा परिजनों को संबल मिलने की प्रार्थना की।


