साहिबगंज । साहेबगंज में गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण साहेबगंज के साहेबगंज सदर,राजमहल और उधवा प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं जिस कारण दियारा वासियों जीवन कष्ट में हैं अब तक राज्य सरकार की ओर से बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिली हैं इसकी शिकायत लेकर सोमवार को कारगिल दियारा और लालबथानी से सैकड़ो लोग राजमहल विधायक अनन्त ओझा के कार्यालय पहुँचे। राजमहल विधायक ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना। बाढ़ पीड़ितों का कहना हैं कि जिला प्रशासन की ओर से कहा तो जा रहा हैं कि बाढ़ राहत सामग्री का वितरण हो रहा हैं मगर जमीनी हकीकत यह कि अब तक बाढ़ पीड़ितों के बीच पारदर्शिता के साथ बाढ़ राहत सामग्री नही पहुँच रही हैं जिला शासन के अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं उनकी सक्रियता नहीं होने के कारण बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री नहीं पहुँच पा रही हैं।
राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि मैं लगातार मांग कर रहा हूँ की बाढ़ पीडतों के लिए बाढ़ राहत सामग्री, पशुओं के लिए चारा और आवागमन की व्यवस्था राज्य शासन और जिला शासन करें। मगर अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई हैं कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकारमें बाढ़ जैसे आपदा में भी यहाँ के नागरिकों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया हैं मैं लगातार दियारा क्षेत्र और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया हूँ गांव में जाने के बाद पता चलता हैं कि अब तक कोई बाढ़ राहत सामग्री नहीं पहुँची हैं पशुओं के लिए चारा नहीं मिल रही हैं इस प्रकार से इस सरकार में जनता के साथ हो रहा हैं जो कि बाढ़ जैसे आपदा में भी हेमन्त सोरेन की सरकार और शासन में बैठे लोगों के संवेदनहीन होना सही नहीं हैं। बाढ़ पीडतों को इस सरकार में उपेक्षा किया जा रहा हैं।राजमहल विधायक अनंत ओझा ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्य के आपदा सचिव और जिला उपायुक्त से मांग किया कि जल्द बाढ़ पीड़ितों के लिए समुचित व्यवस्था की जाए और राहत सामग्री का वितरण पारदर्शिता के साथ लोगो के बीच वितरण किया जाए। जिस से बाढ़ पीड़ितों को राहत मिल सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


