रानीश्वर (दुमका)। बुधवार तड़के जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न नदियों और जलाशयों में “हर हर बम बम” के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। मयूराक्षी नदी के सिलाजुड़ी घाट, सिद्धेश्वरी नदी के तांतलोई स्थित गरम जल कुंड तथा शिकारीपाड़ा प्रखंड की दारका नदी के घाट पर स्नान के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
शिकारीपाड़ा प्रखंड के देवभूमि मलोटी स्थित मौलिक्षा मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा उपरांत मंदिर परिसर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं रानीश्वर के शिव मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना के दौरान भक्तों की बड़ी संख्या देखने को मिली।
पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालु नदी और जलाशयों के किनारे बैठकर पारंपरिक पिठा, खजूर का गुड़, तिलकुट और अन्य प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रहा और मकर संक्रांति की खुशियां हर ओर बिखरी रहीं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


