गिरिडीह । गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में एक पिता ने अपनी ही तीन बेटियों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना ने पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया, पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। मृत बच्चियों की पहचान पल्लवी कुमारी (12 वर्ष) और जुड़वा बहनें रिद्धि व सिद्धि (7 वर्ष) के रूप में हुई है।
आरोपी पिता नंदू यादव ने सोमवार की सुबह अपनी तीनों बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गइ। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के पीछे के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आरोपी से पूछताछ जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, नंदू यादव पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहा था। हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है।
इस खबर को भी पढ़ें-देश छाेड़ने की फिराक में था तृणमूल नेता जहांगीर खान, एसटीएफ ने नेपाल बॉर्डर पर दबाेचा
इस खबर को भी पढ़ें-जयपुर में सबसे बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई, कई इलाकों में 24 घंटे इंटरनेट बंद
इस खबर को भी पढ़ें-बांग्लादेश वनडे श्रृंखला से बाहर हुए मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस करेंगे कप्तानी


