प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने नई प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की
रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने नई प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। शनिवार को जारी इस सूची में संगठन के विभिन्न पदों पर कई फेरबदल किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश में 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और सह कार्यालय मंत्री के पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में राकेश प्रसाद (रामगढ़), नीलकंठ सिंह मुंडा (खूंटी), आशा लकड़ा (जमशेदपुर महानगर), बालमुकुंद सहाय (गढ़वा), भानु प्रताप शाही, प्रदीप वर्मा (रांची पूर्वी), सुनील सोरेन (दुमका), मुनेश्वर साहू (गुमला) और अनिता देवी (चाईबासा) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रदेश महामंत्री के रूप में गणेश मिश्रा (धनबाद ग्रामीण), अमर कुमार बाउरी (बोकारो) और मनोज सिंह (पलामू) को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश मंत्रियों की सूची में दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, राजीव सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कुसुम महतो, अनिता सिंह, मनीष रंजन और शालिनी (बेतला क्षेत्र) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, दीपक बंका को पुनः प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। हेमंत दास को कार्यालय मंत्री तथा सूरज चौरसिया को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नई टीम अनुभव और युवाओं के संतुलन का मिश्रण है, जो संगठन को नई ऊर्जा देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।


