देवघर। सोमवार को विनायक आर्ट गैलरी देवघर में 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक एग्जीबिशन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
प्रसिद्ध हनुमान कथावाचक प्रदीप भैया, प्रोफेसर रामनंदन सिंह, रेड रोज के प्रिंसिपल रामसेवक सिंह गुंजन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।वही मौके पर आयोजक मार्कण्डेय जजवाड़े ने कहा कि एग्जीबिशन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में शहर के 15 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के युवक एवं युवतियां शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह एग्जीबिशन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता 30 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक चलने वाली है। इस कला प्रदर्शनी का नाम रंग नृत्य दिया गया है। और यह कार्यक्रम पतंजलि शोरूम बिलासी टाउन बी. देवघर के सामने विनायक आर्ट गैलरी में हो रही है। इस मौके पर कलाकार माधव शर्मा, काजल कुमार, मल्लिका कुमारी, मधुमिता दास गुप्ता, वैष्णवी राज, अंजलि, शालिनी ठाकुर, माही कुमारी, राजनंदनी, प्राची प्रिया, रिचा कौशल, भावना कात्यायान,वेद कुमार, बुलबुल राय शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


