संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – 43 वां साहिबगंज जिला स्थापना महोत्सव 2026 मुख्य कार्यक्रम प्रयागराज सभागार भवन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ रामजन्म मिश्र कुलाधिपति विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ सह संरक्षक 43वां साहिबगंज जिला स्थापना महोत्सव सेंट जेवियर्स विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल फादर दीपक बेसरा, शिवशंकर ओझा, कालिदास पाठक एवं मनोज कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.भारत प्रसिद्ध भरतनाट्यम की कलाकार दृष्टि चटर्जी ने भरतनाट्यम शैली में गणेश वंदना प्रस्तुत किया. जिला स्थापना समिति के प्रधान संयोजक डॉ सच्चिदानंद ,सचिव, झारखंड राज्य भाषा साहित्य अकादमी ने आयोजन के संबंध में विस्तार से बात रखते हुए इस आयोजन के तहत पूर्व में हुए कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि साहिबगंज का समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, विरासत है जिला के समृद्ध विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. भविष्य में साहिबगंज के सर्वांगीण विकास के लिए मिल कर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि साहिबगंज के लिए चलना है चलिए कम से कदम मिलाकर चलिए.स्थापना दिवस के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका राजगंगा -2 का लोकार्पण मुख्य अतिथि डॉ रामदेव पासवान सिविल सर्जन साहिबगंज, विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलाधिपति डाॅ रामजन्म मिश्र, सेंट जेवियर्स विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल फादर विनय बेसरा सहित गणमान्य व्यक्तियों ने लोकार्पण किया. स्मारिका के उप संपादक मनोज कुमार झा ने स्मारिका के विषय वस्तु ,इसमें प्रकाशित सामग्रियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पत्रिका साहिबगंज के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का दस्तावेज है. 77 पृष्ट की पत्रिका में 26 आलेख प्रकाशित हुए हैं.
दर्जनाधिक तस्वीरों के साथ साहिबगंज के इतिहास को संवर्धित और संरक्षित करने में मिल का पत्थर साबित होगा.43वें स्थापना दिवस के अवसर जिले में समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने नागरिकों को सम्मानित किया गया.समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मोहम्मद अनवर अली को (विनोबा भावे सेवा सम्मान,)शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए गणेश झा को (आचार्य शिववालक राय शिक्षा सेवा सम्मान) समाज सेवा विशेष कर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए सुमन कुमार (बरहरवा)को (बाबा हरिहरानंद गिरि सेवा सम्मान।
ग्रामीण क्षेत्र में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सविता रानी घोष राजमहल को (डॉ जगन्नाथ ओझा सेवा सम्मान )चिकित्सा सेवा के और बेहतर योगदान के लिए डॉक्टर रामदेव पासवान को (दिसोम गुरु पद्म भूषण शिबू सोरेन सेवा सम्मान) प्रदान किया गया.वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शिल्पा पीहू, प्रताप कुमार सिंह (दोनों सेंट जेवियर्स विद्यालय) एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आकाश कुमार( रेलवे उच्च विद्यालय )को मुख्य अतिथि डॉक्टर पासवान ने प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रमाण पत्र प्रदान किया.चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा तनु कुमारी (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पोखरिया) द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली साक्षी कुमारी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगर पालिका कन्या साहिबगंज) एवं तृतीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली एकता श्री (सेंट जेवियर्स विद्यालय) को डॉक्टर रामजन्म मिश्र कुलाधिपति विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ ने सम्मानित किया.कविता पाठ के लिए प्रथम स्थान गरिमा कुमारी (सेंट जेवियर्स विद्यालय साहिबगंज) मानस कुमार द्वितीय (संतजेवियर विद्यालय हिंदी) एवं श्रेया मिश्रा (केंद्रीय विद्यालय साहिबगंज) को सिविल सर्जन एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया. रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भारती कुमारी द्वितीय स्थान श्रेया कुमारी एवं तृतीय स्थान नीतू मिश्रा निम्मी सिंहा एवं सरिता मिश्रा ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया. गलवान घाटी के शहीद कुंदन ओझा के पिता शिवशंकर ओझा, एवं शाहिद सुबोध कुमार सिंह की वीर पत्नी मंजू सिंह को सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान एवं रामजन्म मिश्रा ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया. स्काउट गाइड की दो कैडेट को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र अंग वस्त्र और में मंटो प्रदान किया गया।
यह सम्मान कुमारी गरिमा ने उन्हें सौपा.झारखंड चैंबर और कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं सचिव मोहित बेगराजका को स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में बेहतर योगदान के लिए अंग वस्त्र और प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. कुशलता के साथ सांप का रेस्क्यू कर उन्हें जंगलों में छोड़ने वाले जितेंद्र हजारी को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित कुमार सिंह, गोपाल तिवारी,जिला भूतपूर्व सैनिक संघ के संरक्षक सूबेदार मेजर नागेंद्र नाथ शाह, समाजसेवी रिमझिम सिंह, बार काउंसिल के पूर्व सचिव पीएन तिवारी, शिक्षक मनोहर शर्मा,छापा कला की प्रसिद्ध कलाकार निम्मी सिंहा, झारखंड मनोरंजन भोजपुरी साहित्य परिषद की सचिव सरिता मिश्रा, अधिवक्ता नीरज रामेश्वरम, अमित कुमार शाह गौरव रामेश्वरम, रेलवे उच्च विद्यालय के शिक्षक बृजेश कुमार, सेंट जेवियर्स विद्यालय के शिक्षक नृपेंद्र नाथ मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित थे.धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार झा ने किया.


