रांची । झारखंड में 1 अप्रैल से नई बिजली दरें लागू कर दी गई हैं। राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) के नए आदेश के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली के लिए प्रति यूनिट 50 से 55 पैसे अधिक चुकाने होंगे। 200-400 यूनिट बिजली उपयोग करने वालों के लिए दर बढ़कर 5.35 रुपये प्रति यूनिट हो गई है, जबकि 400 यूनिट से अधिक खपत करने वालों के लिए यह बढ़कर 7.40 रुपये प्रति यूनिट हो गई है।
मध्यम और उच्च खपत वाले परिवारों पर यह वृद्धि सबसे ज्यादा प्रभाव डालेगी। गर्मियों में बिजली खपत चरम पर होने के कारण मासिक बिल में खासा इजाफा देखने को मिलेगा। छोटे व्यापारी और किराएदार परिवार भी महंगी बिजली से प्रभावित होंगे। झारखंड विद्युत विभाग का कहना है कि उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण की लागत बढ़ने के कारण दर बढ़ाना आवश्यक था। उपभोक्ता संगठनों ने इसे आलोचना करते हुए कहा कि बिना गुणवत्ता सुधार के वृद्धि अन्यायपूर्ण है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बिजली खपत नियंत्रित करने और अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह दी है।
इस खबर को भी पढ़ें-कोडरमा : प्रेम प्रसंग में नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
इस खबर को भी पढ़ें-सीतारामडेरा में धारदार हथियार और गोली से हमला, दो युवक घायल
इस खबर को भी पढ़ें-रेल यात्रियों को स्वादिष्ट भोजन परोसने IRCTC ने बनाए नए नियम


