वृद्ध, दिव्यांग व असहाय मतदान केंद्रों पर पहुंच कर रहे है मतदान
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – नगर निकाय चुनाव को लेकर साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के 67 मतदान केंद्रों पर हो रहे मतदान मे महिला व पुरुष तो मतदान कर ही रहे है.इसके अलावे चुनावी महापर्व में वृद्ध, दिव्यांग व असहाय मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे रहे है.कोई व्हील चेयर तो कोई बैसाखी के सहारे मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे है.हालांकि कई प्रत्याशियों ने दिव्यांग व असहाय मतदाताओं को मतदान कराने के लाभ ई रिक्शा व स्वयंसेवकों को लगाया है.यानि कुल मिलाकर कहे तो मतदान को लेकर नगर मे उत्साह का माहौल है.और सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


