रांची । राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश गिरिडीह जिले के डुमरी में 92.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। राज्य के जिन इलाकों में बारिश रिकार्ड की गई है उनमें मधुपुर 80.2 मिलिमीटर, हजारीबाग डीवीसी में 74.2, कोनर डीवीसी में 54.6, गारू में 53 मिमी, नंदाडीह में 45, पलामू के नौडीहा बाजार में 38.2 मिमी, कोलेबिरा में 35.4 मिमी, डाल्टनगंज में 33.6 मिमी, सिलाईचक में 31, सिसई में 29.4 मिमी, जरमुंडी में 28.6 मिमी और तोपचांची में 27.2 मिलीमीटर सहित इलाके शामिल हैं।
मौसम विभाग ने ०४, ०५, ०६ और ०7 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 35.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में २१.४ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया और भारी गर्मी एवं उमस महसूस की गई। वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 34.5 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 35.4 और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.1 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


