ब्यूरो
दुमका: सियासत के मैदान में जब अनुभव और युवा जोश का सामना हुआ, तो जीत का सेहरा अभिषेक चौरसिया के सिर बंधा। दुमका नगर परिषद (वर्ग-ख) के अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में अभिषेक चौरसिया ने शानदार जीत दर्ज कर शहर की सरकार की कमान संभाल ली है।
——————
त्रिकोणीय मुकाबले में पलटी बाजी
इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शुक्रवार को हुई मतगणना में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही अभिषेक चौरसिया ने बढ़त बनानी शुरू की, जिसे उन्होंने आखिरी राउंड तक बरकरार रखा। हालांकि मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा था, लेकिन अभिषेक की रणनीति और जनसमर्थन के आगे दिग्गज पीछे छूट गए।
——————-
किसे मिले कितने वोट?
निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जीत-हार का गणित
● अभिषेक चौरसिया (विजेता): 6,781 मत
● अजय कुमार झा (निकटतम प्रतिद्वंद्वी): 6,114 मत (667 वोटों का अंतर)
● अमिता रक्षित: 4,925 मत
● सुमित कुमार: 2,072 मत
● विनोद कुमार लाल: 878 मत
● अन्य उम्मीदवारों में राधे श्याम वर्मा (509),
● रवि शंकर मंडल (321) और
● अंकित कुमार (297) को भी जनता ने अपना मत दिया, लेकिन वे मुख्य रेस से बाहर रहे।
वोटों का लेखा-जोखा
इस बार दुमका की जनता ने भारी उत्साह दिखाया। कुल 24,638 वोट डाले गए थे, जिनमें से 23,084 मत वैध पाए गए, जबकि 1,554 मतों को तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया।
——-
समर्थकों में जश्न का माहौल
अभिषेक चौरसिया की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। “विकास की जीत” और “अभिषेक चौरसिया जिंदाबाद” के नारों से मतगणना केंद्र का माहौल गुंजायमान हो उठा। समर्थकों का कहना है कि यह जीत दुमका के विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत है।


