कोलंबो । बल्लेबाज सरफराज खान की लंबे समय के बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। सरफराज को चोटिल बल्लेबाज साई सुदर्शन की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। सरफराज ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके कारण उनकी वापसी संभव हुई है। इसके साथ ही उन्होंने अपना वजन कम कर फिटनेस हासिल की जिससे भी उन्हें वापसी में सहायता मिली पर जो बात उनकी वापसी में सबसे अधिक सहायक रही वह ये थी कि बल्लेबाज ध्रुव जुरैल का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरुप नहीं रहा है। जुरेल उसी नंबर पर उतरते हैं जिसके लिए सरफराज को रखा गया है पर वह स्पिनरों के खिलाफ सहज नहीं हैं। इसके अलावा उनका स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन भी सहायक रहा। अब देखना है कि सरफराज को 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में अंतिम ग्यारह में जगह मिलती है या नहीं।
साई सुदर्शन की चोट और ध्रुव जुरेल की स्पिन के खिलाफ कमजोरी से उन्हें टीम में तो जगह मिल गयी है। उससे लगता है कि किस्मत उनके साथ थे। जिससे लगता है कि उन्हें अंतिम ग्यारह में भी जगह मिलना तय है।
भारतीय टेस्ट दल: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


