संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- आईसीएसई बोर्ड की 10वीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी हुआ. साहिबगंज के होनहार छात्र दिव्यांशु गुप्ता
ने जिले का नाम रोशन किया है.10वीं में प्रोविडेंस स्कूल के छात्र दिव्यांशु गुप्ता जिला टॉपर बना हैं.दिव्यांशु गुप्ता का सपना भविष्य में यूपीएससी परीक्षा पास कर देश सेवा करना है. दिव्यांशु के पिता ओम प्रकाश गुप्ता व्यवसायी हैं जबकि माता डॉली गुप्ता गृहिणी हैं. दिव्यांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, स्कूल की प्राचार्या एवं शिक्षकों को दिया. उन्होंने बताया कि फिलहाल वे इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए कोटा में अध्ययनरत हैं. लेकिन उनका अंतिम लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर देश सेवा करना है.वही जिला टॉपर बनने पर दिव्यांशु गुप्ता एवं उनके माता-पिता को परिजनों एवं नगर के लोगो ने बधाई दी है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


