साहिबगंज | जिले के सदर अस्पताल की विधि व्यवस्था विभाग के अधिकारियों के लाख प्रयास के बावजुद सुधरने का नाम नहीं ले रहा है, यही कारण है कि एक माह पूर्व ही ड्यूटी रोस्टर मामले को लेकर चिकित्सकों के बीच सहमति नहीं बनने पर डीडीसी सह सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी सतीश चंद्र ने हस्तक्षेप कर ड्यूटी रोस्टर जारी किया था.ताकि सदर अस्पताल के चिकित्सक सही तरह से ड्यूटी कर सके.हाल में ही सदर अस्पताल के चिकित्सकों के कारण ही सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठा रहा था कभी अस्पताल से डॉक्टर नदारत रहते हैं. तो कभी ड्यूटी को छोड़कर चले जाते हैं तो कभी लेट से पहुंचते हैं.ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.जिसको लेकर जिले के उपयुक्त हेमंत सती ने अस्पताल की विधि व्यवस्था को सुधारने को लेकर अपनी कमर कस ली है.जहाँ ओपीडी से इमरजेंसी तक चिकित्सकों के नाम के साथ मोबाइल नंबर भी जारी कर दी गई है. ताकि मरीजो को और सुविधा मिल सके सीधा डॉक्टर से संपर्क कर सके |
आज 1 अक्टूबर मंगलवार को ओपीडी में तीन डॉक्टरों को लगाए गए हैं.सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 तक जिसमें ओपीडी में डॉक्टर तबरेज आलम,मोबाइल नंबर :- 75 43989200 डॉ शाहनवाज हुसैन मोबाइल नंबर :-9835160221 व डॉ सचिन कुमार मोबाइल नंबर :-6202182597
साथ ही इमरजेंसी ड्यूटी में सुबह 9:00 से शाम 3:00 बजे तक डॉ फरोग हसन मोबाइल नंबर :-8340311131 शाम 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक डॉ मुकेश कुमार मोबाइल नंबर :- 7542031545 व रात्रि 9:00 बजे से सुबह 9:00 तक डॉ मोहन मुर्मू मोबाइल नंबर :-9939708484 उपस्थित रहेंगे.बता दे की सदर अस्पताल में इलाज कराने आए छह वर्षीय बच्ची गोमदी पहाडिन की मौत इलाज के अभाव में पिता के गोद में ही हो गया था चिकित्सकों ने अपने ऊपर हुए प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में आठ दिनों तक ओपीडी का बहिष्कार भी किया था. लोगों ने बताया था कि जितने दिनों तक ओपीडी का बहिष्कार रहा इतने दिनों तक चिकित्सा 9:00 तक सदर अस्पताल में पहुंचकर राउंड लगाने लगते थे कि इमरजेंसी में ओपीडी का मरीज को देखा तो नहीं जा रहा है हड़ताल समाप्त होते ही एक बार फिर सदर अस्पताल में ड्यूटी रोस्टर का पालन चिकित्सक नहीं कर रहे हैं| जिसको लेकर जिला जनसंपर्क के द्वारा डॉक्टरों की अस्पताल में उपस्थित कि वह मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है |
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


