संताल एक्सप्रेस संवाददाता
तीनपहाड़ – मालदा रेल मंडल के डिप्टी कमांडेंट सिक्योरिटी वरुण कुमार ने शनिवार की शाम को तीनपहाड़ स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन के पैदल पुल ,बुकिंग काउंटर ,आरपीएफ पोस्ट के अलावे रेलवे कॉलोनी ,रेलवे परिसर का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आरपीएफ जवानों को कई दिशा निर्देश दिये .इस दौरान उन्होंने कहा कि तीनपहाड़ स्टेशन के पैदल पुल पर वाहन चलाने की सूचना है. जिसका निरीक्षण किया गया और लोगो से अपील किया गया कि पैदल पुल यात्रियों को आने जाने के लिये बनाया गया है. उस पर वाहन चलना वर्जित है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि रेल पटरी को पार नही करे. पैदल पुल का उपयोग करे. इसके अलावे परिसर को साफ रखें. वही आरपीएफ बैरक के पास कटा हुआ पेड़ रखा हुआ था. जिसको संबंधित विभाग को बोल कर हटवाने की बात कही.ताकि जहरीला जानवर से स्टाफ और यात्री बच सके. इसके अलावे स्टेशन परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरे का भी जांच किया. मौके पर एसआई जेके दुबे ,हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित थे .


