संताल एक्सप्रेस
बरहरवा /साहिबगंज- बरहरवा प्रखंड के बटाइल गांव में तालाब खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से पुराने मिट्टी के बर्तन और अन्य अवशेष मिलने से इलाके में चर्चा तेज हो गई है.
मिली जानकारी के अनुसार तालाब खुदाई के बाद हुई बारिश से मिट्टी धंस गई. इसके बाद जमीन के अंदर दबे कई मिट्टी के बर्तन, घड़े और टूटे हुए हिस्से बाहर दिखाई देने लगे. मौके पर कुछ बर्तनों के साथ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी नजर आई. जिससे लोग इसे धार्मिक या पुराने समय से जुड़ा मान रहे हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे बर्तन सामान्य नहीं लगते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी पुराने मंदिर या पूजा स्थल के अवशेष हो सकते हैं. जो समय के साथ मिट्टी में दब गए थे.
खबर फैलते ही आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंच रहे हैं और अवशेषों को देखने की भीड़ लग रही है.हालांकि अभी तक प्रशासन या किसी विशेषज्ञ द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जगह की जांच कराई जाए और जब तक जांच पूरी न हो. तब तक स्थल को सुरक्षित रखा जाएं.
फिलहाल पूरे गांव में इस खोज को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


