मिहिजाम। थाना क्षेत्र के कांगोई इलाके में शनिवार को किराए के मकान के बंद कमरे से करीब 45 वर्षीय गोपाल मंडल का सड़ा-गला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रदीप राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक अविवाहित था और किराए के कमरे में अकेले रहकर एक होटल में काम करता था। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी, जिसके कारण वह काम पर नहीं जा रहा था। गुरुवार के बाद से उसे कमरे से बाहर नहीं देखा गया। शनिवार को कमरे से तेज दुर्गंध आने पर मकान मालिक और अन्य किराएदारों को संदेह हुआ। पुलिस को सूचना देने के बाद बंद कमरा खुलवाकर शव बरामद किया गया। लीला नगर से परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


