– चाकू-भुजाली से किया गया वार
– गंभीर रूप से घायल जमेंद्र राय अस्पताल में भर्ती
झरिया।भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सरवन राय के भाई जमेंद्र राय पर जानलेवा हमला हुआ। घटना झरिया जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा चार नंबर के की है। शुक्रवार देर शाम जमेंद्र राय पर हमलावरों ने चाकू, भुजाली और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के बाद लहूलुहान हालत में जमेंद्र राय को तुरंत इलाज के लिए लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जमेंद्र राय पर हमलाकरने का एक आरोपी सन्नी कुमार नामक एक युवक भी घायल हुआ है।
क्या का मामला
जमेंद्र राय की जामाडोबा चौक के पास सीमेंट -छड़ की दुकान है। जानकारी के मुताबिक, वह तगादा कर वापस अपनी दुकान की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चार नम्बर पुल के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। चाकू, भुजाली और लाठी – डंडे से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौका – ए – वारदात से फरार हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय के भाई पर हुए हमले के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। घटना के बाद भाजपाई जोड़ापोखर थाना के पास जुट गए है।
घटना में एक हमलावर सन्नी कुमार भी घायल बताया जा रहा है। उसके समर्थको का कहना है कि भौंरा के रहने वाले कमल कुमार का ट्रैक्टर पर बालू जा रहा था तो युवकों ने ट्रैक्टर रोक उससे रंगदारी मांग रहे थे। इसी बीच घटनास्थल के पास जमेन्द्र पहुंचे। सन्नी कुमार ट्रैक्टर चालक से बकझक कर रहा था। कुछ और लोग भी मौके पर थे। जमेंद्र राय ने हस्तक्षेप किया तो उनसे ही उलझ गया। फिर बकझक होने लगी और मारपीट में बदल गया। युवकों ने चाकू, भुजाली के साथ -2 साथ शराब और बीयर की बोतल से भी जमेंद्र पर वार किया।
फिलहाल पुलिस दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अन्य हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है।सामाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।साथ ही भाजपा समर्थको की भीड़ अस्पताल से लेकर थाना तक जुटने लगी है।


