संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बोरियो- बोरियों थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव के एक घर से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया है. लोग अंदेशा जता रहे है कि युवती की हत्या गला घोंट कर किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कदमा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती बाहा मुर्मू अपने मामा सकल मरांडी के घर खिजुरिया गयी थी. उसके मामा घर के अंदर से पुलिस ने युवती का शव बरामद किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती बाहर काम करती थी. कुछ दिन पूर्व ही घर लौटी है. युवती शादी शुदा है. हत्या से पहले युवती को एक व्यक्ति के साथ देखा गया है. व्यक्ति बिहार के बांका जिला का बताया जा रहा है. दोनों दिल्ली में एक साथ काम करता था. फिलहाल घटना के बाद उक्त व्यक्ति फरार है. इधर थाना प्रभारी रोहित कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर सभी बिंदुओं पर जांच कर दिया. उन्होंने बताया कि हत्यारोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होगा.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


