दुमका । पुलिस ने दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेवाडीह गांव में एक युवक का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया गया है। मौलाना सोलेमान के छोटे बेटे राजा का शव संदिग्ध परिस्थिति में उनके ही घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार घटना सोमवार की रात की है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। बताया जा रहा है कि युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर गमछे से बंधे हुए थे, जबकि शव का आधे से अधिक हिस्सा जमीन को छू रहा था। ऐसे में मामला खुदकुशी से अधिक हत्या की आशंका की ओर इशारा कर रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


