सीवान । बिहार में सीवान जिले के पचरुखी थाने क्षेत्र के पचरुखी बाजार के भवानी मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात बाइक पर सवार अपराधियों ने पचरुखी प्रखंड के हिंदुस्तान अखबार के संवाददाता रमेश कुमार सिंह को घर लौटने के दौरान ओवरटेक कर गोली मार जख्मी कर दिया।
घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा सदर अस्पताल पहुंचे एवं घटना की जानकारी लिया।
घायल पत्रकार ने बताया कि वे अपने बाइक से अपने गांव पचरुखी प्रखंड के जसौली खरग लौट रहें थे। उन्होंने बताया कि भवानी मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे बड़े ही थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछा कर ओवर टेक कर गोली मार दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


