भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस व राहुल गांधी का पुतला, लगाये नारे
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- साहिबगंज जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन चौक पर शुक्रवार को भाजपा के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी का पुतला दहन भाजपाइयों ने किया.उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में राजमहल विस के पूर्व विधायक अनंत ओझा शामिल हुए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद चौक से पार्टी का झंडा लेकर रैली निकाल कर कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेशन चौक पहुंचे . जहां कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी का पुतला दहन किया. मौके पर मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी देश के छात्रों, युवाओं व देशवासियों को गुमराह कर रही है.ऐसी गंदी राजनीति से कांग्रेस को बचनी चाहिए.उन्होने कहा कि सांसद में जब केंद्र सरकार पेपर लीक मामले एवं अन्य मामले में चर्चा करने को तैयार है तो कांग्रेस व उनके सहयोगी दल चर्चा से भागकर देशवासियों, छात्रों व युवाओं को गुमराह करने का कार्य कर रही है.जो देशहित में सही नहीं है.झारखंड में कांग्रेस,राजद व जेएमएम की गठबंधन वाली सरकार में जेपीएससी में धांधली, भ्रष्टाचार हुई. जीएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी हुई. वही दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी चर्चा से भाग रहे है. कांग्रेस शासित राज्यों केरल, पंजाब, झारखंड सहित अन्य राज्यों में पेपर लीक सहित परीक्षा में गड़बड़ी पर कांग्रेस व उसके सहयोगी दल चुप्पी साधे है. कांग्रेस अराजकतत्वों को संरक्षक देने का कार्य कर रही है.कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. झारखंड के अंदर जितना भी परीक्षा हुई सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस विदेशी फंडिंग से देश को तोड़ने व अराजकता फैलाने का कार्य कर रही है. कांग्रेस विदेशियों के हाथों में बिक गई है.छात्र व नौजवान आपके मांगो को केंद्र सरकार पूरा करेंगे. राहुल गांधी ओर कांग्रेस पार्टी नौजवान व छात्रों को गुमराह करना बंद करे. कांग्रेस व राहुल गांधी सांसद में बहस करे, देश ओर युवाओं छात्रों को गुमराह न करे. कांग्रेस व राहुल गांधी को सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने से भी परेशानी हो रही है. मौके पर चंद्रभान शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, जयकांत वर्मा, रामप्रताप चौधरी,अनुराग राहुल, विनोद चौधरी, सुनील टाइगर,चांदनी देवी, सागर मंडल, धनंजय मंडल, गौतम पंडित, जयप्रकाश सिन्हा, राजीव चौधरी चौकीदार हांसदा, अरविंदो बोस, विक्रम दास, बिंदेश्वरी यादव,सलखु उरांव, मुकेश राज, भुनेश्वर तुरी, राजेश मंडल, श्रवण मंडल, विनोद पासवान, जयकांत वर्मा, मनोज कुमार,अमरनाथ चौधरी, रामप्रताप, अमित कुमार दिलीप हंसदा, कुणाल किशोर, भुवनेश्वर तुरी उपस्थित थे.


