यमुनानगर । पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के यमुनानगर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर संविधान की धज्जियां उडऩे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए संविधान को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कट्टरपंथी मुस्लिमों के तुष्टिकरण के लिए वक्फ कानून में 2013 में संशोधन किया था। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कुछ महीने पहले ही ऐसा किया गया और यह ऐसा कानून था कि संविधान भी उससे कमजोर हुआ और उस पर लागू तक नहीं होता था। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि यदि कांग्रेस को मुस्लिमों से इतना ही प्यार है, तब किसी मुसलमान को पार्टी का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाती। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस आधे टिकट मुसलमानों को ही क्यों नहीं दे देती। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इमरजेंसी में संविधान की धज्जियां उड़ा दी थीं

। कांग्रेस ने आपतकाल में संविधान की भावना को कुचला ताकि किसी भी तरह सत्ता बनी रहे। उन्होंने कहा कि संविधान की भावना है कि सबके लिए एक जैसी न्याय संहिता हो, इस मैं सेकुलर सिविल कोड कहता हूं। लेकिन कांग्रेस ने इस भी कभी लागू नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार आने के बाद सेकुलर सिविल कोड लागू हुई। इस कानून को डंके की चोट पर लागू किया गया। देश का दुर्भाग्य देखिए कि संविधान को जेब में रखने वाले लोग इसका विरोध करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कर्नाटक में टेंडर में धर्म के आधार पर आरक्षण किया। जिसका संविधान में प्रावधान नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं साफ कहता हूं कि यदि मुसलमानों से इतना ही प्यार है, तब कांग्रेस उनके किसी नेता को पार्टी की कमान क्यों नहीं सौंपती। उन्हें चुनाव में आधे टिकट क्यों नहीं देती। उन्होंने कहा कि इन लोगों को किसी की परवाह नहीं है। ये इसतरह के फैसले करते हैं, जिससे गरीब मुसलमानों को भी परेशानी होती है। ऐसा ही वक्फ कानून था, जिससे कट्टरपंथी मुसलमानों और अमीरों को ही वक्फ बोर्ड पर कब्जा मिला। अब नए कानून से सभी खुश हैं।





