संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- नगर थाना क्षेत्र में कॉलेज की छात्रा ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानदा गली निवासी संजय कुमार रजक की 21 वर्षीय पुत्री नमिता कुमारी जो साहिबगंज कॉलेज बीए सेमेस्टर -2 की छात्रा थी.उन्होने अपने घर के एक कमरे में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजन ने मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पिता संजय कुमार रजक ने बताया कि सुबह नौ बजे घर में पुत्री को उठने को आवाज दिया तो नहीं उठी. इसके बाद चाय पीकर दुकान चला गया. दोपहर लगभग दो बजे छोटा भाई ने फोन करके सूचना दी कि पुत्री ने फांसी लगा ली है. उन्होंने घर पहुंच इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतका के चाचा ने बताया कि भतीजी की मां व अन्य सदस्य रिलेटिव के यहां किसी कार्य के लिए हुए थे. वापस घर आया तो देखा तो अभी तक नहीं उठी है तो छोटी बहन ने आवाज दी. दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की खोलकर देखा तो दुपट्टे से लटकी हुई मिली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है.वही सदर अस्पताल में गठित मेडिकल बोर्ड की टीम में शामिल तीन चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार, डॉक्टर अंकित ल कुमार एवं महिला चिकित्सक डॉ पूनम कुमारी ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया.


