नाला(जामताड़ा)–सिविल सर्जन जामताड़ा डॉक्टर आनंद मोहन सोरेन ने नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाला अस्पताल के सभागार में एमडीए आईडीए का प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया। इसी क्रम में उन्होंने लेबर रूम, कोल्ड चैन,एक्स-रे ,फार्मेसी ओपीडी ,स्टोर रूम के अलावे विभिन्न पंजीयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से भी हाल-चाल पूछा साथ ही रोस्टर पंजी एवं प्रतिनियुक्त चिकित्सकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मोरबासा पंचायत अंतर्गत डायरिया प्रभावित क्षेत्र सगेडीह का भी निरीक्षण किया तथा डायरिया संक्रमण से उबरे तथा नाला अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए लोगों की वर्तमान स्थिति से अवगत हुए।साथ ही सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने को लेकर मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर नाला अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ रामकृष्ण बाबू,बीपीएम जितेंद्र कुमार बाबू,एमटीएस अहमद रेजा परवेज, स्वास्थ्य प्रशिक्षक निरंजन दास,प्रधान सहायक शर्मिला कुमारी, लेखा प्रबंधक सूरज कुमार वर्मा, प्रदीप कर, एमपीडब्ल्यू प्रदीप टुडू , संतोष कुमार,आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


