संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान सोमवार को जिला समाहरणालय परिसर स्थित डीसी के कार्यालय प्रकोष्ठ में नवपदस्थापित डीसी दीपक कुमार दुबे से मिलकर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया.नगर अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने बताया कि डीसी से शिष्टाचार मुलाकात हुई है.इस दौरान लंबित आय,जाति, निवासी प्रमाण पत्र, लंबित पेंशन योजनाओं के अलावे नगर की सड़क,नाली व विधुत व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुआ.उन्होने कहा कि नवपदस्थापित डीसी विजन के साथ काम करने वाले पदाधिकारी हैं. पूर्ण उम्मीद है कि इनके कार्यकाल में जिले व जिलेवासियों का समुचित विकास होगा.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


