देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत हिंदूजा ग्रुप एवं बैद्यनाथ ट्रस्ट के सहयोग से नए अस्पताल का शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे एवं असम के मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। नए अस्पताल के शुरू होने से देवघर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
अस्पताल में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। इससे गंभीर बीमारी के उपचार के लिए मरीजों को दूसरे बड़े शहरों पर निर्भरता कम होने की संभावना है। समारोह के दौरान अतिथियों ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं एवं मरीजों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। वक्ताओं ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा किसी भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। देवघर में इस तरह की आधुनिक स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना से संताल परगना क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।


