जमशेदपुर । लौहनगरी में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल विहार, कुंज नगर स्थित एस के मैन्स पार्लर काली मंदिर के समीप का है, जहां बुधवार की सुबह दो बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक स्थानीय लोग जुटते, तब तक बदमाश तेज रफ्तार बाइक से भाग निकलने में कामयाब रहे।
सूचना मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जमशेदपुर का है, जहां दो बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक स्थानीय लोग जुटते, तब तक बदमाश तेज रफ्तार बाइक से भाग निकलने में कामयाब रहे।
सूचना मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now