हजारीबाग । शुक्रवार रात हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी के घर में की डकैतीचौपारण थाना क्षेत्र के सिंघरावां मोड़ से करीब 200 मीटर दूर लराही रोड स्थित कारोबारी के घर में करीब 10.30 बजे अपराधी घुसे और परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। अपराधियों ने परिवार के लोगों से घर और दुकान में रखे लॉकर और अलमारियां खुलवाईं।
इसके बाद नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अपराधियों के आने-जाने के रास्ते, उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों छापेमारी की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


