संताल एक्सप्रेस संवादाता
तीनपहाड़ –तीनपहाड़ थाना के रामपुरा गांव निवासी सुशीला देवी उम्र 54 वर्ष ने अपने ही गांव के पवन मंडल व उनकी माता के सहयोग से अपनी पुत्री को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर भाग जाने का आरोप लगाई है.मामले को लेकर महिला सुशीला देवी ने लिखित शिकायत तीनपहाड़ थाना पुलिस से की है. जिसमें उन्होंने कही है कि उसकी पुत्री प्रीति कुमारी उम्र 20 वर्ष का विवाह दो वर्ष पूर्व पूर्णिया जिला के महादेवपुर थाना क्षेत्र में हुई थी. लेकिन उसकी पुत्री तीन माह से अपने मायके में ही रह रही थी. बीते 14 सितंबर को उसकी बेटी शौच के लिये घर से बाहर गयी. लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद वह वापस घर नही लौटी. जिसको लेकर परिजन काफी खोजबीन किया. लेकिन कुछ पता नही चला पाया. बाद में पता चला कि गांव के ही पवन मंडल के द्वारा उसकी माता रामिय देवी के सहयोग से उसकी पुत्री को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर भगा कर ले जाने का आरोप लगाई है. सुशीला देवी ने मामले को लेकर तीनपहाड़ थाना पुलिस से कानूनी करवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. प्राप्त शिकायत के आलोक में तीनपहाड़ थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 54/26 दर्ज किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव भगत ने कहा कि मामले में केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है .


