साहिबगंज/बोरियो- बोरियो- साहिबगंज मुख्य पथ के दुर्गा टोला तेतरिया के बीच रविवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पांच युवक घायल हो गए.जिसमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार महिंद्रा एक्स यू वी कार संख्या जेएच 18 जी 6565 बांझी से साहिबगंज कि ओर आ रही थी. इसी दौरान दुर्गा टोला व तेतरिया के बीच कार असंतुलित होकर के सड़क किनारे लगे हाईटेंशन बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए पेड़ में जा टकराई. जिसके बाद कार किनारे गड्ढे में जा गिरी. जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. हुई भीषण दुर्घटना में कार में सवार बाटा रोड निवासी महेंद्र साह के 25 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार गुप्ता, मजहर टोला निवासी राजेश चौधरी का 28 वर्षीय पुत्र करण कुमार चौधरी, सकरूगढ़ निवासी शंभू राय का 26 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार राय, जयप्रकाश चौक निवासी मनोज शर्मा का 24 वर्षीय पुत्र पीयूष शर्मा एवं गुप्ता मार्केट निवासी संजय मिश्रा का 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार मिश्रा घायल हो गए. सभी घायलों को राहगीरों व ग्रामीणों कि मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर ईलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया. जहां चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार के द्वारा सभी घायलों का ईलाज किया गया.
वही गंभीर रूप घायल अभिनव कुमार गुप्ता एवं करण चौधरी को बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों युवक के सर पर गंभीर चोटें आई है. जिसके कारण बेहतर ईलाज के लिए रेफर किया गया. घटना कि सूचना बोरियो थाना पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी रोहित कुमार, एएसआई विराम मरांडी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले कि छानबीन शुरू कर दिया.
दो 108 एम्बुलेंस ने दिया धोखा,लोगो ने किया हंगामा
साहिबगंज – सड़क दुघर्टना में घायल दो युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिये जाने के बाद परिजनों ने दोनो को अस्पताल परिसर में मौजूद 108 एम्बुलेंस संख्या जेएच एफ एल 5951 में चढ़ा कर अस्पताल से निकले.लेकिन अस्पताल के गेट पर पहुंच कर एम्बुलेंस खराब है गया.तब लोगो ने दुसरे 108 एम्बुलेंस संख्या जेएच एफ एल 9643 पर दोनो घायलों को चढ़ाया लेकिन उक्त 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर ने टायर खराब होने की बात कह कर जाने से मना कर दिया.इसी चक्कर में डेढ़ घंटा बीत जाने पर परिजन व मौजूद लोग हंगामा करने लगे.तो अस्पताल के द्वारा एक छोटा एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया.तब जाकर दोनो घायलों को लेकर परिजन निकल गये.सवाल उठना लाजिमी है कि सरकार के द्वारा लोगो की सुविधा के लिए 108 एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया है तो एम्बुलेंस का मेंटेनेंस सही ढंग से क्यों नहीं कराया जाता है.यह कोई नई बात नहीं है इसके पूर्व भी 108 एम्बुलेंस समय पर मरीज को नहीं मिलने पर हंगामा सदर अस्पताल में हुआ है. आखिर 108 एम्बुलेंस की कार्य प्रणाली कब सुधरेगी.


