◆दुमका में बर्मा ज्वेलर्स का नया शोरूम, ग्राहकों को मिल रहा विशेष ऑफर

संताल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका । धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर दुमका के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान बर्मा ज्वेलर्स में ग्राहकों के लिए सोने के आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। त्योहारों के इस शुभ अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों को विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। सभी प्रकार के गोल्ड आइटम की खरीदारी पर फ्लैट 10 प्रतिशत मेकिंग चार्ज की सुविधा दी जा रही है। प्रतिष्ठान ने इस ऑफर को बिना किसी शर्त के लागू किया है।
संताल परगना में अपनी पुरानी पहचान और विश्वसनीयता के लिए जाना जाने वाला बर्मा ज्वेलर्स लगभग 85 वर्षों से ग्राहकों की सेवा कर रहा है। स्व. रामचन्द्र वर्मा द्वारा स्थापित इस प्रतिष्ठान की विरासत को अब उनके पुत्र सन्नी वर्मा आगे बढ़ा रहे हैं। परंपरा और आधुनिकता के समन्वय के साथ प्रतिष्ठान में ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए सोने के आकर्षक आभूषणों का विशेष संग्रह उपलब्ध कराया गया है।
बर्मा ज्वेलर्स में 22 और 24 कैरेट के सोने के आभूषणों का विशेष कलेक्शन है। BIS-916 हॉलमार्क वाले आभूषणों के माध्यम से ग्राहकों को गुणवत्ता और शुद्धता के प्रति भरोसा दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रतिष्ठान की ओर से गोल्ड ज्वेलरी पर वजन के अनुरूप 100 प्रतिशत रिटर्न की सुविधा का भी उल्लेख किया गया है।
ग्राहकों की बढ़ती सुविधा और बेहतर खरीदारी अनुभव के उद्देश्य से बर्मा ज्वेलर्स ने अपनी दूसरी शाखा भी शुरू की है। इसका नया शोरूम धर्मस्थान रोड के सामने स्थित है। प्रतिष्ठान की पहली शाखा दुमका के मुख्य मार्ग स्थित जीपी साह मार्केट में संचालित है।
सन्नी वर्मा ने बताया कि धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी भारतीय परंपरा और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र के ग्राहकों से त्योहार के अवसर पर प्रतिष्ठान में उपलब्ध आभूषणों के संग्रह और विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की।



