वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए शुल्क वसूली का आयोजन
देवघर। नगर आयुक्त कार्यालय के आदेश के अनुसार आज 16 जनवरी 2026 को देवघर नगर निगम क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए खुली डाक बंदोबस्ती आयोजित की गई। इस बंदोबस्ती में नगर निगम की विभिन्न संपत्तियों और स्टैंड शुल्क की बोली ली गई। इस बार ट्रेकर,टोटो,टेम्पो मैजिक स्टैंड शुल्क वसूली, जसीडीह हटिया से शुल्क वसूली, ए एस कॉलेज वाहन पार्किंग शुल्क वसूली और शयनशाला भवन की बोली प्रक्रिया संपन्न हुई। ट्रेकर,टोटो,टेम्पो मैजिक स्टैंड शुल्क की न्यूनतम राशि 69 लाख रखी गई थी। इसमें राहुल कुमार ने 87.10 लाख की उच्चतम बोली लगाई। इस शुल्क वसूली की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगी। शयनशाला भवन के लिए न्यूनतम राशि 8 लाख रखी गई थी। इसमें सुधांशु कुमार ने 9 लाख की उच्चतम बोली लगाई। शयनशाला भवन की अवधि 1 फरवरी 2026 से 31 फरवरी 2027 तक होगी। अन्य बंदोबस्तियों में किसी ने बोली नहीं लगाई। यह खुली डाक नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा सह प्रशासक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर, नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा, टैक्स दारोगा जय शंकर साह, सहायक रवि झा, लेखा सहायक शंकर चक्रवर्ती और प्रभाकर मिश्र उपस्थित थे।


