गोड्डा । पथरगामा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन और अन्य वाहन तेज रफ्तार में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच उनकी चपेट में ये बाइक सवार आ गये और जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। इस दुर्घटना में नगर थाना क्षेत्र के कुरमन निवासी चंदन कुमार राय और महागामा के फिरोजपुर निवासी संजीव कुमार राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार और भाई थे। मृतक का पिता अर्जुन राय ने बताया कि 1 जुलाई को उनकी बेटी काजल कुमारी की शादी है और उनका बेटा निमंत्रण देने महागामा की ओर जा रहे थे। हादसे में कुरमन लम्बाटीकर के रहने वाले सन्नी कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


