गोड्डा । गोड्डा शहर के शिवपुर स्थित एक विवाह भवन में जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल ने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए और किसी भी गलत व्यक्ति का नामb सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सजग रहकर कार्य करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर, बीएलए-दो तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाकर संगठन के कार्यों में तेजी लाई जाएगी। जिले के सभी बूथों पर बूथ कमिटी गठन कर पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संपर्क बढ़ाने, सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। नेताओं ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा और मजबूत होकर उभरेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


